मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के धनी पट्टी गांव में विपक्षियों ने बेरहमी से अधेड़ की पिटाई की, मौके पर हुई मौत
बताते चले कि शनिवार की रात लगभग 8:00 बजे धनी पट्टी गांव निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र गांव में ही चाय की गुमटी पर गए थे चाय पीने के बाद वापस लौट रहे थे। इस दौरान विपक्षियों ने अधेड़ पर हमला कर दिया जिसमें उनको मारा पीटा गया मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक के भाई ने थाने में तहरीर दी है।