मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के पाठक बरी गांव में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर ₹2 लाख का माल किया चोरी, मौके पर पुलिस
बताते चले कि शनिवार की भोर लगभग 4:00 बजे पाठक बरी गांव निवासी दूधनाथ पुत्र स्वर्गीय देवनारायण के मकान में घुसे चोरों ने एक कमरे का ताला काट कर। सोने चांदी के जेवरात व 20000 नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान परिवार के लोग अपने कमरे में बेसुध सोते रहे। चौकी प्रभारी आनंद शंकर सिंह ने बताया कि। चोरी की घटना की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर खुलासा किया जाएगा।