मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह हुआ संपन्न, एसपी और अन्य अधिकारी रहे मौजूद
बताते चले की होली त्यौहार के सफल समापन के बाद पुलिस लाइन में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार की रात 10:00 बजे एसपी सोमेन वर्मा की अगुवाई में आयोजित इस होली मिलन समारोह में फूलों और अबीर गुलाल की होली खेली गई। कार्यक्रम में न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एसपी सोमेन वर्मा की पत्नी ने शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।