लक्ष्मीपुर: दिग्घि बाजार में टोटो और पिकअप चालकों की मनमानी से रोज लग रहा जाम
लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत दिग्घि बाजार में हटिया के पास टोटो और पिकअप चालकों की मनमानी से प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे आम लोगों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी 3 बजे के लगभग वाहन सड़क पर खड़ा करने से सड़क जाम हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।