मुरैना नगर: अरेहला गांव में 100 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय को गौ सेवकों ने रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित बाहर ,देखी गई मानवता की मिसाल
अरेहला गांव में मानवता की मिसाल देखने को मिली। जहां गौ सेवकों ने ग्रामीणों की सहयोग से 100 फीट गहरे पानी के कुएं से गाय का रेस्क्यू करने के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया बताया जाता है कि कुएं में जहरीली गैस बनने के कारण काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा लेकिन गाय को सुरक्षित निकालकर खेत में छोड़ दिया गया है।