बबेरू: बबेरू और ओरन नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम, एसडीएम ने दिलाई शपथ
Baberu, Banda | Apr 10, 2026 बबेरू नगर पंचायत व ओरन नगर पंचायत कार्यालय में आज शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे शासन के द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बबेरू नगर पंचायत के नामित तीन सभासद श्यामाचरण अग्रहरि, गीता श्रीवास्तव, राजकुमार व ओरन नगर पंचायत से नामित सभासद रसिक शिवहरे, गीता तिवारी,राधेश्याम साहू को उपजिलाधिकारी ने शपथ दिलाई है।