चेहराकलां: चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय के सद्भाव मंडप में बीस सूत्री की बैठक आयोजित, उमेश भगत ने की अध्यक्षता
चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय के सद्भाव मंडप में सोमवार 2 बजे दिन में बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष उमेश भगत ने की। बैठक में इस दौरान बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यापक भ्रष्टाचार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।