सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-39 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सतना से सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न ऑडिट के लिए आ रहे जीएसटी अधिकारियों की सियाज कार और एक बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार 30 वर्षीय राम सिंह गोंड गंभीर रूप से घायल हो गए।यह हादसा झोंकों गोपद पुल के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि