भिनाय: अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने नगर, आसन सहित अन्य जगहों पर बड़ी कार्रवाई की, दर्जनों वाहन जब्त कर लगाया जुर्माना
Bhinay, Ajmer | Apr 17, 2025 पुलिस व खनन विभाग के संयुक्त अभियान के तहत अवैध खनन,परिवहन मामले में गुरुवार शाम 4 बजे तक नगर,आसन,जालिया द्वितीय,कानाखेड़ा,गोपाल सागर,खरवा,का निरीक्षण किया।नगर में 50 टन अवैध बजरी का स्टॉक मिला।खरवा क्षेत्र में फेल्सपार के 3 ओवरलोड डंपर पकड़े,अनुमति के विरुद्ध 31-32 टन खनिज पाया गया तथा एक डंपर बिना रवन्ना के पकड़ा।