भिनाय: कुमावतान खेड़ी में भिनाय पुलिस ने कार्रवाई कर 5 ट्रैक्टर मय ट्रॉली ज़ब्त किए, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bhinay, Ajmer | Apr 14, 2025 अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान में कार्यवाई करते हुए भिनाय थाना पुलिस ने खारी नदी सरहद कुमावतान खेड़ी में चल रहे अवैध खनन के दौरान सोमवार शाम 5 बजे कुल 5 ट्रेक्टर मय ट्रॉली को जप्त किया है।पुलिस ने मामले में लिप्त आरोपी रतन लाल व शिवराज को गिरफ्तार किया।अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देशन में कार्यवाही की गई।