भिनाय: भिनाय में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई, व्यापारियों ने की पुष्प वर्षा, सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात
Bhinay, Ajmer | Apr 12, 2025 भिनाय में हनुमान जन्मोत्सव पर शुक्रवार को शाम 7 बजे शोभायात्रा निकाली।विभिन्न झांकिया सजाई गई।धार्मिक अनुष्ठान हुए,मंदिर में आरती के बाद हवन पूजन हुआ।श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली,भगवान श्रीराम और हनुमानजी के भजनों पर लोग झूमते नजर आए।हनुमान चालीसा का पाठ व हवन,जागरण हुए।हनुमान प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी रहे।