टांडा: तहसील टांडा क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Tanda, Rampur | Apr 6, 2026 सोमवार को दोपहर 12 बजे भ्रष्टाचार निवारण संगठन (मुरादाबाद) की टीम ने टांडा तहसील के लेखपाल शंभू कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी लेखपाल ने शिकायतकर्ता से विरासत दर्ज करने की रिपोर्ट लगाने के नाम पर यह राशि मांगी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।