शामली: शामली में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने काटे 385 वाहनों के चालान, मच गया हड़कंप
Shamli, Shamli | Jun 13, 2026 शनिवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायत नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 385 वाहनों के चालान किए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों और आम जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया।