कसिया: बाघाचौर में शव को घर पर रखकर विरोध प्रदर्शन, पुलिस परिजनों को समझाने में लगी
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव बाघाचौर में शव को रखकर परिजन विरोध प्रदर्शन कर रहे है। परिजनों का आरोप है कि एक माह पूर्व में मारपीट में मृतक सुदामा साहनी उम्र 50 वर्ष पुत्र सूरज साहनी गम्भीर रूप से घायल हो गये थे, जिनका इलाज के दौरान मौत हो गयी है। परिजन तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे। जबकि पुलिस मौके पर पहुँच परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।