कसिया: एसपी ने कसया थाने का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों संग नगर में किया भ्रमण
एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने अचानक कसया थाने पर पहुँच थाने के कार्यालय में रखे अभिलेखों, बीट रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, शिकायत रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर एसएचओ गिरजेश उपाध्याय से क्षेत्र के आपराधिक घटनाओं की जानकारी ली। एसपी ने एक महिला व एक पुरुष बीपीओ एक अनुचर व 06 चौकीदारों को नकद पुरस्कार दिया। एसपी ने नगर भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिया।