जयपुर: राजस्थान: श्रीगंगानगर 48.2°C के साथ देश का तीसरा सबसे गर्म शहर, 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Jaipur, Jaipur | May 28, 2026 राजस्थान का श्रीगंगानगर 48.2 डिग्री के साथ देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। चूरू, बीकानेर, पिलानी और भीलवाड़ा में भी पारा 45 डिग्री पार रहा। कोटा, फलोदी, हनुमानगढ़ में रात का तापमान 32-34 डिग्री के बीच रहा और कोटा में सबसे गर्म रहा।