सिंघवारा: गैस की कोई कमी नहीं, 17 मार्च को आएंगे 9480 एलपीजी सिलेंडर, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई
जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति जारी है। जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश पर जिले की सभी गैस एजेंसियों के कार्यों पर प्रभावी निगरानी के लिए वरीय पदाधिकारियों की गैस गोदामों और कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति की गई है।