मैहर थाना छेत्र अंतर्गत मैहर देवी जी छेत्र में शनिवार की शाम एक सरफिरे आशिक ने मां बेटे पर धार दार हथियार से वार कर उन्हे घायल कर दिया,घायल मां बेटे मैहर देवी जी इलाके के रहने वाले बताएं जा रहे है,घायल के परिजन ने बताया कि इलाके का बदमाश युवक उसकी पत्नी को जबरन अपने पास रखना चाहता है जिसको लेकर देर शाम उसकी पत्नी व बेटे पर हमला कर दिया है।