500 रुपये देकर ब@च्ची से रे#प का प्रयास: किसान नेता के भाई पर आरोप, मां बोली ₹100000 देकर समझौते का दबाव बनाया जा रहा SP से शिकायत
हिसार के एक गांव में एक 10 वर्षीय ब@च्ची के साथ रे#प के प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए एसपी हिसार को लिखित शिकायत सौंपी है।
गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए एसपी हिसार को लिखित शिकायत सौंपी है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय उकलाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई या मुकदमा दर्ज नहीं किया है, उल्टा पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है
पीड़िता की मां ने एसपी से गुहार लगाई है कि उनकी सुध ली जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बलबीर के खिलाफ तुरंत प्रभाव से पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। एसपी हिसार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
#hisar #uklana #citybignews #haryana #kisan
Hisar, Hissar | Jul 3, 2026