सहरसा जंक्शन पर आधी रात को मधेपुरा जिले के एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया गया। दोनों युवक-युवती शादी के लिए भागकर सहरसा आए थे। लड़की के परिजनों ने जंक्शन पर उन्हें रोक लिया, जिसके बाद काफी देर तक बहस और विवाद हुआ लड़की ने बताया कि वे दोनों गांव के मो मफिल से कई वर्षों से प्रेम करते आ रहे हैं और शादी करने का फैसला किया है।