बकानी: धारदार हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले युवक को बकानी पुलिस ने किया गिरफ्तार
धारदार लोहे की छुरी लहराकर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाना पड़ा भारी, बकानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा बकानी, झालावाड़। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो बनाकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ बकानी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने धारदार लोहे की छुरी लहराकर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।