चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाला अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह पकड़ा गया। केदारनाथ से चोरी के बाद बदरीनाथ में वारदात करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, उनके पास से तेरह मोबाइल और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है।