आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार शाम 5 बजे तक प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय में बैठक की। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।