बिंदकी: बकेवर कस्बे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले गंभीर घायल, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना कस्बे में बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गुलशन उम्र 30 वर्ष पुत्र भगवानदीन निवासी ग्राम हाफिजपुर हरकरण कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर तथा उसी बाइक में सवार उसके जीजा सुरेश उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र गंगा चरण निवासी मरखरा थाना चौबेपुर जनपद कानपुर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी बिंदकी से रेफर किया गया।