टिमरनी हरदा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 2 बजे टिमरनी थाना पुलिस ने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले चालकों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। थाना प्रभारी मुकेश गोंड़ ने बताया कि यह पहल सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत की गई।