बिहारीगंज: रोको-टोको अभियान के तहत बिहारीगंज में कई स्थानों पर हुई सघन वाहन जांच
मधेपुरा पुलिस के निर्देश पर शनिवार को जिलेभर में सुबह छह बजे से दस बजे तक विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में बिहारीगंज थाना क्षेत्र के नया बाजार, लक्ष्मीपुर तीनमुहानी, बलुआ मोड़ और कठौतिया नहर के समीप समेत विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई। अभियान के दौरान वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।