Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
No video available

अजय कुमार आईपीएस ने लिया उज्जैन सतना पीड़ित को गोद #ujjainmahakal #satna_news

MORE NEWS

पहाड़ के लाल का कमाल! अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने खुद के बनाए इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर से भरी सफल उड़ान
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में रहने वाले युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने अपनी कंपनी 'हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड' के तहत देश के पहले इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल (उड़ने वाली कार/छोटा इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर) 'HAPIDA SKYNeX' के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है।यह सफल परीक्षण उड़ान उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बने आर्मी हेलीपैड पर की गई।रवि टम्टा ने इस सिंगल सीटर गाड़ी में बैठकर लगभग 1 मिनट 37 सेकंड तक हवा में उड़ान भरी। यह जमीन से करीब 20 फीट की ऊंचाई पर गया और चक्कर लगाकर सुरक्षित लैंड हुआ।

पहाड़ के लाल का कमाल! अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने खुद के बनाए इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर से भरी सफल उड़ान उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में रहने वाले युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने अपनी कंपनी 'हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड' के तहत देश के पहले इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल (उड़ने वाली कार/छोटा इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर) 'HAPIDA SKYNeX' के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है।यह सफल परीक्षण उड़ान उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बने आर्मी हेलीपैड पर की गई।रवि टम्टा ने इस सिंगल सीटर गाड़ी में बैठकर लगभग 1 मिनट 37 सेकंड तक हवा में उड़ान भरी। यह जमीन से करीब 20 फीट की ऊंचाई पर गया और चक्कर लगाकर सुरक्षित लैंड हुआ।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 7, 2026

मैहर।। कलेक्टर  बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित जिला अधिकारी बदेरा क्लस्टर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के लिए बस से रवाना हुए।

मैहर।। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित जिला अधिकारी बदेरा क्लस्टर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के लिए बस से रवाना हुए।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 7, 2026

सतना जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ 7 अगस्त शुक्रवार को नागौद से हो रहा है।
  कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह,अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह, एसडीएम श्री एल आर जांगड़े सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विभाग प्रमुख एक वाहन (ट्रेवलर) में बैठकर कलेक्ट्रेट परिसर सतना से नागौद के लिए रवाना हुए।

सतना जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ 7 अगस्त शुक्रवार को नागौद से हो रहा है। कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह,अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह, एसडीएम श्री एल आर जांगड़े सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विभाग प्रमुख एक वाहन (ट्रेवलर) में बैठकर कलेक्ट्रेट परिसर सतना से नागौद के लिए रवाना हुए।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 7, 2026

सतना पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, दोस्त ही निकला दोस्त का हत्यारा

घटना का विवरण
 थाना जसो अंतर्गत ग्राम अमकुई में सूचना प्राप्त हुई कि गांव के स्कूल के पीछे स्थित पड़ाह के पास भठिया में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड एवं सर्विलांस टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

मृतक की पहचान अतुल कुशवाहा पिता रामकेश कुशवाहा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम अमकुई के रूप में हुई। मृतक गांव में ऑनलाइन सेवा एवं फोटोकॉपी की दुकान संचालित करता था।

परिजनों के अनुसार, दिनांक 01 अगस्त 2026 को रात्रि लगभग 8:38 बजे दुकान बंद करने के बाद अतुल घर नहीं लौटा। उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई। दिनांक 02 अगस्त 2026 को थाना जसो में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी।

दिनांक 04 अगस्त 2026 को सुबह मृतक के चाचा कोमल कुशवाहा को सूचना मिली कि अतुल का शव गांव के स्कूल के पीछे भठिया में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर शव झाड़ियों के बीच संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। तत्पश्चात पुलिस को सूचना दी गई।

विवेचना एवं खुलासा

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार थाना जसो के अपराध क्रमांक 123/2026 तथा मर्ग क्रमांक 24/2026 की विवेचना प्रारंभ की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण गला घोंटकर हत्या होना बताया गया। इसके आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 238 की बढ़ोत्तरी की गई।

विवेचना के दौरान परिजनों द्वारा सुधीर उर्फ श्यामू नामदेव निवासी ग्राम अमकुई पर संदेह व्यक्त किया गया। संदेही को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी सुधीर उर्फ श्यामू नामदेव पिता संजूलाल नामदेव, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम अमकुई, थाना जसो, जिला सतना ने पुरानी रंजिश के चलते दिनांक 01 अगस्त 2026 को अतुल कुशवाहा को मोटरसाइकिल से फुल्की खाने के बहाने भठिया क्षेत्र में ले जाकर जीआई तार से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया तथा मृतक की जेब से मोबाइल फोन एवं नगदी लेकर फरार हो गया।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त जीआई तार, मृतक का मोबाइल फोन एवं नगदी बरामद की गई।

अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 06 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

सुधीर उर्फ श्यामू नामदेव
पिता – संजूलाल नामदेव
उम्र – 19 वर्ष
निवासी – ग्राम अमकुई, थाना जसो, जिला सतना।

जप्त मशरूका
घटना में प्रयुक्त जीआई तार
मृतक का मोबाइल फोन
नगदी राशि
सराहनीय भूमिका

प्रकरण के सफल अनावरण में  थाना नागौद पुलिस, थाना जसो पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड एवं सर्विलांस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

सतना पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, दोस्त ही निकला दोस्त का हत्यारा घटना का विवरण थाना जसो अंतर्गत ग्राम अमकुई में सूचना प्राप्त हुई कि गांव के स्कूल के पीछे स्थित पड़ाह के पास भठिया में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड एवं सर्विलांस टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मृतक की पहचान अतुल कुशवाहा पिता रामकेश कुशवाहा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम अमकुई के रूप में हुई। मृतक गांव में ऑनलाइन सेवा एवं फोटोकॉपी की दुकान संचालित करता था। परिजनों के अनुसार, दिनांक 01 अगस्त 2026 को रात्रि लगभग 8:38 बजे दुकान बंद करने के बाद अतुल घर नहीं लौटा। उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई। दिनांक 02 अगस्त 2026 को थाना जसो में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। दिनांक 04 अगस्त 2026 को सुबह मृतक के चाचा कोमल कुशवाहा को सूचना मिली कि अतुल का शव गांव के स्कूल के पीछे भठिया में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर शव झाड़ियों के बीच संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। तत्पश्चात पुलिस को सूचना दी गई। विवेचना एवं खुलासा पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार थाना जसो के अपराध क्रमांक 123/2026 तथा मर्ग क्रमांक 24/2026 की विवेचना प्रारंभ की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण गला घोंटकर हत्या होना बताया गया। इसके आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 238 की बढ़ोत्तरी की गई। विवेचना के दौरान परिजनों द्वारा सुधीर उर्फ श्यामू नामदेव निवासी ग्राम अमकुई पर संदेह व्यक्त किया गया। संदेही को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी सुधीर उर्फ श्यामू नामदेव पिता संजूलाल नामदेव, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम अमकुई, थाना जसो, जिला सतना ने पुरानी रंजिश के चलते दिनांक 01 अगस्त 2026 को अतुल कुशवाहा को मोटरसाइकिल से फुल्की खाने के बहाने भठिया क्षेत्र में ले जाकर जीआई तार से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया तथा मृतक की जेब से मोबाइल फोन एवं नगदी लेकर फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त जीआई तार, मृतक का मोबाइल फोन एवं नगदी बरामद की गई। अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 06 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सुधीर उर्फ श्यामू नामदेव पिता – संजूलाल नामदेव उम्र – 19 वर्ष निवासी – ग्राम अमकुई, थाना जसो, जिला सतना। जप्त मशरूका घटना में प्रयुक्त जीआई तार मृतक का मोबाइल फोन नगदी राशि सराहनीय भूमिका प्रकरण के सफल अनावरण में थाना नागौद पुलिस, थाना जसो पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड एवं सर्विलांस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 7, 2026

सतना-  रैगांव की पूर्व विधायक उषा चौधरी की गाड़ी का यातायात पुलिस ने हटाया हूटर, पूर्व विधायक लिखा नेम प्लेट भी हटाया , सिविल लाइन चौराहे में यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

सतना- रैगांव की पूर्व विधायक उषा चौधरी की गाड़ी का यातायात पुलिस ने हटाया हूटर, पूर्व विधायक लिखा नेम प्लेट भी हटाया , सिविल लाइन चौराहे में यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 7, 2026

अजय कुमार आईपीएस ने लिया उज्जैन सतना पीड़ित को गोद #ujjainmahakal #satna_news - Raghurajnagar Nagareey News