कायमगंज: गांव मुरैठी फैजाबाद से शमशाबाद की ओर आ रही अनियंत्रित कार की टक्कर में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
शमशाबाद के गांव मुरैठी निवासी 45 वर्षीय जयकरन पुत्र फूल सिंह अपने घर जाने के लिए सड़क किनारे मंदिर की ओर जा रहे थे। तभी फैजबाग से शमशाबाद की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी।जिसमें वह घायल हो गए।उन्हें सीएचसी शमशाबाद ले जाया गया।जहां डॉक्टर ने उन्हें घोषित कर दिया। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सूचना भेज दी।