बहराइच: खैरा हसन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप
बहराइच के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहनापुर द0 मझहुवा बुजुर्ग निवासी सुफियान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार रात को खैरा हसन शराब भट्टी के पास उसका शव मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुफियान की मारा पीटा गया है। जिससे सुफियान की मौत हो गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।