फुलवारी: फुलवारी शरीफ में शिक्षिका के घर ₹15 लाख से अधिक की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Phulwari, Patna | May 20, 2026 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के लहियार चक गांव में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां एक शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना मंगलवार देर रात की है। चोरों ने अलमारी और ट्रंक तोड़कर सोने-चांदी के पुराने जेवर, भाई की शादी में मिले उपहार, नकदी और कीमती कपड़े चोरी कर लिए।