ग्राम पंचायत पटेहरा में नशामुक्ति के लिए आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
-----------
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिले में संचालित #नशा_मुक्त_भारत_अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटेहरा में संस्था रमाशिव बहुदेशीय विकास समिति द्वारा चौपाल के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान "नशा मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान" विषय पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही 17 जून से 26 जून तक संचालित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को नशा न करने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। संस्था के अध्यक्ष विक्रांत द्विवेदी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाना तथा युवाओं सहित सभी वर्गों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के अजय पटेल (सुरक्षा अधिकारी) सहित उमेश रावत एवं बीनू यादव ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।
Jansampark Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
#mauganj
Rewa, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026