Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
image
image

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन पर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित ---------- राज्य निर्वाचन आयोग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के तहत अंतिम प्रकाशन के संबंध में 23 जुलाई को कलेक्ट्रेट में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने की। बैठक में निर्वाचन इलेक्शन सुपरवाइजर तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी और इंडियन नेशनल कांग्रेस ,बहुजन समाज पार्टी आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव और विचार रखे। बैठक के दौरान डुप्लीकेट मतदाताओं पर की जा रही कार्रवाई, ऑनलाइन मतदाता पंजीयन, दावा-आपत्ति केंद्रों की स्थापना एवं उनके निराकरण, राजनीतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए आयोग के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बन सके। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल, हनुमान नगर परिषद अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे । Jansampark Madhya Pradesh Chief Electoral Officer Madhya Pradesh #mauganj

Rewa, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

MORE NEWS