सोनीपत: बिजली पानी की समस्या से परेशान होकर गुड़ मंडी सोनीपत में व्यापारी व क्षेत्रवासियों ने एकत्रित होकर जताया रोष
सोनीपत शहर की गुड़ मंडी में रविवार को व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने एकत्रित होकर बिजली व पानी की समस्या को लेकर रोष जताया है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि कई दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही तो वहीं बिजली के भी अघोषित कट लग रहे हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम कई प्रकार की परेशानी बनी हुई है।