कर्वी: राजापुर मुख्य मार्ग में लोढ़वारा के पास घने कोहरे के कारण दो ट्रक भिड़े, चालक घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कर्वी राजापुर मुख्य मार्ग में कर्वी लोढ़वारा मोड के पास आज गुरुवार की सुबह 5:30 बजे दो ट्रक आमने सामने भिड़ गए जिसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने आज गुरुवार की सुबह 9 बजे घटना की जानकारी दी है, और बताया कि हादसा घने कोहरे और शून्य विजबेल्टी के कारण हुआ है। जिसमें एक ट्रक चालक घायल हुआ है,जिसको पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।