सरधना: अज्ञात कारण से स्पेयर पार्ट्स दुकान और मकान में लगी भीषण आग, कार सहित लाखों का नुकसान, दमकल विभाग ने पाया काबू
सरदार नगर क्षेत्र के बिनोली रोड स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान और ऊपर बनी मकान में अज्ञात कर्म से आग लग गई । आग लगती देख घर टीवी के लोग तुरंत बाहर निकल आए और अपनी जान बचाई।आग लगने का स्थान पेट्रोल पंप के बेहद करीब होने के कारण प्रशासन और स्थानीय लोगों के हाथ-पांव फूल गए। यदि आग की लपटें पंप तक पहुँच जातीं, तो पूरा इलाका इसकी चपेट में आ सकता था।