चाचौड़ा: चाचौड़ा में ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
गुना जिले में चाचौड़ा विधानसभा के मकसूदनगढ़ थाना क्षेत्र में भोपाल रोड भडेर नदी निवासी दो बाइक सवारी युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। 3 अप्रैल को दर्ज मामले में बीती रोज हुई घटना में मुकेश केवट ग्राम भड़ेर नदी की मौत हो गई। उसका भतीजा हेमंत केवट घायल है। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। घटना से गांव में मातम है।