शिवहर: शिवहर में नव पदस्थापित शिक्षापदाधिकारियों का जिला शिक्षक संघ ने किया स्वागत
शिवहर में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने नव नियुक्त जिला शिक्षा और कार्यक्रम पदाधिकारियों का शिष्टाचार मुलाकात कर भव्य स्वागत किया। पदाधिकारियों को शाल और पुष्प माला से सम्मानित किया गया। उन्होंने शिक्षकों के हित में सहयोग का आश्वासन दिया।