मिहींपुरवा: खड़िया गांव में खाना बनाते समय फूस के मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जल गया
मिहींपुरवा ब्लॉक के खड़िया ग्राम पंचायत के नैनीहा कॉलोनी में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय एक फूस के मकान में आग लग गई। इस घटना में रामनिवास का पूरा घर और गृहस्थी जलकर राख हो गई। रामनिवास की पत्नी मंगलवार सुबह लकड़ी के चूल्हे पर परिवार के लिए खाना बना रही थीं। इसी दौरान, चिंगारी से फूस के मकान में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया।