महोबा: न्यू इंडिया मार्केट मिल्कीपुरा में समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष संतोष साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई
Mahoba, Mahoba | Apr 8, 2026 समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष संतोष साहू की अध्यक्षता में मिल्कीपुरा में सम्पन्न हुई। बैठक में बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कमी एवं आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने पर रोष व्यक्त किया गया। साथ ही स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों को लेकर भी नाराजगी जताई गई। निर्णय लिया कि महंगाई और बिजली समस्या के खिलाफ जन-आंदोलन तेज किया जाएगा।