अकबरपुर: कस्बा रुरा में समेकित जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनचौपाल का आयोजन हुआ, राज्यमंत्री भी हुईं शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं जनविश्वास के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कस्बा रुरा के रामनगर में समेकित जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला तथा पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने सहभागिता की।