अनूपपुर: मोजर बेयर से डस्ट लेकर आ रहा ट्रक 2 नंबर जीएम ऑफिस रोड पर पलटा, ड्राइवर सुरक्षित
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर लगभग 3:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मोजर बेयर से डस्ट (धूल) लेकर आ रही एक ट्रक 2 नंबर जीएम ऑफिस रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ड्राइवर की लापरवाही के चलते हुआ बताया जा रहा है। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि राहत की बात यह रही कि ड्राइवर सुरक्षित है ।