खुंडियां: लुथान में 400 निराश्रितों को मिलेगा आश्रय, सुखाश्रय परिसर में निरीक्षण के दौरान बोले मंत्री धनी राम शांडिल्य
शनिवार कोसामाजिक न्याय मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने लुथान में 85 करोड़ की सुखाश्रय परियोजना और 8.50 करोड़ की सखी निवास का निरीक्षण किया। सुखाश्रय में 400 निराश्रितों व सखी निवास में 50 कामकाजी महिलाओं के लिए आवास सुविधा होगी। उन्होंने कार्य में तेजी के निर्देश दिए और बताया कि सरकार “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” योजना के तहत अनाथ बच्चों की 27 वर्ष तक देखभाल करेगी।