तिलौथू: तुतला भवानी धाम में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल
तुतला भवानी धाम में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड स्थित मां तुतला भवानी धाम क्षेत्र में खाना बनाने के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें तीन महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।