हुज़ूर: कलियासोत डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत
Huzur, Bhopal | Jun 29, 2026 राजधानी के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र स्थित कलियासोत डैम में एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने और फोटो खिंचवाने डैम पहुंचा था। प्रतिबंधित क्षेत्र में पानी के भीतर फोटो खिंचवाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया।