बेगूसराय: बलिया पुलिस ने 24 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बलिया थाना की पुलिस ने 24 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय जिला अंतर्गत अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत बलिया थाना की पुलिस मोहम्मद आशिक को गिरफ्तार किया है.