शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण एक नवजात की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को समय पर उचित उपचार नहीं मिला। उन्होंने बताया कि लगातार डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों से सहायता की गुहार लगाई गई, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया।