नवादा: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने नवादा में किया संगठनात्मक विस्तार,4 प्रखंडों के नए अध्यक्षों का भव्य अभिनंदन
Nawada, Nawada | May 24, 2026 नवादा शहर के तीन नंबर बस स्टैंड के निकट रविवार को प्रखंड अध्यक्षों के अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी 14 प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने की।