मरवाही: मरवाही के ग्राम धुम्माटोला बहरी झोरकी में महिला बाल विकास विभाग ने नाबालिग बालिका का विवाह रुकवाया
जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की सतर्कता से एक नाबालिग बालिका का विवाह रुकवाया गया है। मरवाही ब्लॉक के ग्राम पंचायत धुम्माटोला बहरी झोरकी में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर बाल विवाह की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी को अवगत कराया गया, जिसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के निर्देशन में कार्यवाही की गई।