सरबहदा सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने नीमचक बथानी थाना में गुरुवार को लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए निष्पादन तेजी से करने का निर्देश दिया। कुर्की जब्ती व वारंटी का निष्पादन करने का निर्देश दिया, सघन गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि थाना क्षेत्र में सघन गश्ती करते रहे । आम जनता के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें।