खलीलाबाद: CMO कार्यालय से जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के वाहनों को दिखाई हरी झंडी
खलीलाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के वाहनों को बुधवार की दोपहर 12:00 बजे हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। यह वाहन गांव नगर कस्बों में भ्रमण कर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक।सीएमओ ने जिला पंचायत अध्यक्ष का फूल देकर किया स्वागत।